फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जमीन की खुन्नस में प्रधान समर्थक की हत्या

जमीन की खुन्नस में प्रधान समर्थक की हत्या

Thu, 27 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जमीन की खुन्नस में प्रधान समर्थक की हत्या
हुसैनगंज(फतेहपुर)। सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने की खुन्नस में बुधवार रात करीब नौ बजे प्रधान समर्थक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव देख पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी मुन्ना दुबे (45) खेत से रात को घर लौट रहे थे। निर्माणाधीन पानी टंकी के पास पहुंचे थे, तभी हमलावरों ने लाठी डंडे से प्रहार किया। सिर में चोट लगने से मौके पर लहूलुुहान होकर गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची। मौके पर मृत पाया गया। वह प्रधान रामदीन मौर्या के
विज्ञापन


समर्थक थे। थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गांव का राधेश्याम सोनकर ग्राम समाज की जमीन में कब्जा किए था। मुन्ना दुबे की शिकायत पर राजस्व टीम ने कब्जा हटाया था। उसके बाद दुबारा राधेश्याम ने जमीन जोतवा कर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत होने की खुन्नस में हमला किया गया है। प्रधान पक्ष का होने के नाते
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश भी रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिजनों का कहना है कि हत्या में राधेश्याम समेत चार लोग शामिल थे। विवादित जमीन पर पानी की टंकी बनाई जा रही थी, जिसकी पैमाइस करने बुधवार को टीम आई थी। घटना की सूचना सीओ सिटी केडी मिश्रा मौके पर पहुंच गए हैं।

फोटो संख्या एवं परिचय
31- फाइल फोटो मुन्ना दुबे
जमीन की खुन्नस में प्रधान समर्थक की हत्या
- लाठी डंडे से पीटकर मार डाला
- ग्राम समाज की जमीन में कब्जा के विवाद में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed