{"_id":"587a761d4f1c1b222aba8e9e","slug":"110-cattle-found-in-the-checking-of-six-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में छह ट्रकों से 110 जिंदा मवेशी बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग में छह ट्रकों से 110 जिंदा मवेशी बरामद
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
हाईवे में चेकिंग दौरान पकड़े गए मवेशियों से भरे ट्रक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से उन्नाव स्लॉटर हाउस जा रही मवेशियों की खेप शनिवार को पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने मवेशियों को विज्ञान भवन मैदान उतराया और मेडिकल की कार्रवाई शुरू कराई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक और अंडर ट्रेनी सीओ संदीप वर्मा शनिवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज में बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कानपुर की ओर कतार में जा रहे छह ट्रकों को रोका गया। ट्रकों की तलाशी लेने में ठूंस ठूंस कर भरे मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने सभी ट्रकों के चालकों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मवेशी उन्नाव जिले के स्लॉटर हाउस जा रहे थे। ट्रक बिहार और इलाहाबाद से मवेशियों को लेकर जा रहे थे। देर रात तक मामले की लिखापढ़ी नहीं हो सकी है। ट्रकों से 110 मवेशी बरामद हुए हैं। उन सभी के मेडिकल कराकर आरोपियों की पड़ताल की जाएगी।