फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   संविदा कर्मी के घर चोरी, नगदी समेत एक लाख समान पार

संविदा कर्मी के घर चोरी, नगदी समेत एक लाख समान पार

Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मी के घर चोरी, नगदी समेत एक लाख समान पार
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी शांतिनगर मोहल्ले में चहारदीवारी फांद कर घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत एक लाख से अधिक का समान पार कर दिया। सोमवार सुबह घर पहुंचने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी इंद्रजीत यादव उर्फ पिंटू यादव शहर के शांतीनगर बिजली उपकेंद्र में संविदा कर्मी है। उसकी पत्नी को बच्चा होना है। रविवार शाम पत्नी के पेट में दर्द होने पर संविदा कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल चला गया। वहां पर डाक्टरों ने पत्नी को भर्ती कर लिया। पत्नी की देखरेख के लिए उसे भी जिला अस्पताल में रुकना
विज्ञापन


पड़ा। रात में चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंचे और घर का ताला तोड़ डाला। अंदर रखे बक्से का ताला तोडक़र पत्नी की डिलीवरी के लिए रखे 40 हजार रुपये नगद, सोने की झुमकी, पायर, हाफपेटी, इनवर्टर की बैटरी और एक साइकिल लेकर चोर फरार हो गए। सुबह पत्नी को अस्पताल में छोडक़र गृहस्वामी जब घर पहुंचा, तो अंदर का ताला टूटा देख होश उड़ गए। कमरे में जाकर देखा तो सारा समान बिखरा पड़ा था और नगदी और
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवरात गायब थे। पीडित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संविदा कर्मी ने तहरीर दी है। छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फोटो-24-उत्तरी शांती नगर में पिंटू यादव के घर में अंदर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। अमर उजाला

नगदी समेत एक लाख का सामान चोरी
कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी शांतिनगर मोहल्ले में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed