फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मंदिर की दीवार में सेंध लगा गहने चुराए

मंदिर की दीवार में सेंध लगा गहने चुराए

Thu, 21 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की दीवार में सेंध लगा गहने चुराए

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने मूर्तियों के गहने पार कर दिए। घटना की खबर से कस्बेवासियों में नाराजगी है। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची। पुलिस ने चोरी गए जेवर जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया है।

बिलंदा कस्बे के कंधई लाल गुप्ता का सराफा गली स्थित पुराने घर में राधा-कृष्ण का मंदिर है। मंदिर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर नाम से चर्चित है। मंदिर के दरवाजे खोलने के लिए कंधई लाल बुधवार की सुबह पहुंचे तो देखा दरवाजे अंदर से बंद थे, लेकिन बक्शे का ताला टूटा था। सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि मंदिर के पीछे वाली दीवार में सेंध लगी थी। सेंध लगाने वाली सबरी भी रखी थी। शृंगार के लिए रखे चांदी के सात मुकुट, दो छत्र, एक जोड़े कड़े, बांसुरी, दो सिंहासन, एक गिलास, कटोरी, डंडा भी गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस को खबर दी गई। चोरी की खबर फैलते ही भीड़ जमा हो गई। चौकी इंचार्ज संगम लाल प्रजापति ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। चोर इलाके के हो सकते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

6- मंदिर की दीवार में लगी सेंध और चोरों की छूटी सबरी।
मंदिर में सेंध लगा मूर्तियों के गहने चुराए
करीब ढाई किलो चांदी के जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed