फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,maarpeet,fatehpur news

रिपोर्ट करा, घर लौटे रिटायर्ड फौजी ने विपक्षी को पीटा

Fri, 06 Aug 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime,maarpeet,fatehpur news
खागा। आपसी खुन्नस को लेकर मारपीट का शिकार हुए रिटायर्ड फौजी ने पहले रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर साथियों के साथ मिलकर विपक्षी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी मुकदमा दर्ज की है।
विज्ञापन

कटसुवा गांव निवासी अमर सिंह रिटायर्ड फौजी है। उनका पड़ोसी गांव गुखुरुवापुर के बृजेश, विकास, विमलेश से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर मामला बिगड़ा तो बृजेश, विकास, विमलेश ने मिलकर अमर सिंह की पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। अमर सिंह ने कोतवाली पहुंचकर बृजेश, विकास, विमलेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बृजेश का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही बृजेश घर पहुंचा तो खुन्नस खाए बैठे अमर सिंह व अन्य ने उस पर हमला कर दिया। इसमें बृजेश व विकास को चोर्टें आइं। विकास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अमर सिंह, ज्ञानचंद्र, सिकंदर, सोनू व चार अज्ञात के खिलाफ बलवा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्ष पर कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed