{"_id":"6331fe85d2e41f7ade5d74ff","slug":"crime-fatehpur-news-knp7202969182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः मृतक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः मृतक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। धोखाधड़ी कर जमीन बेचने में पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक मृतक को भी मुकदमे में नामजद कर दिया है।
कारीकान निवासी पवन कुमार दुबे परिवार के साथ कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में रहता है। उसने पत्नी किरन दुबे के नाम पर श्याम नारायण करवरिया से 20 साल पहले धाता में भूमि खरीदी थी। पुलिस को दी अर्जी में बताया कि जमीन खरीदने के एक साल बाद श्याम नारायण करवरिया का निधन हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी बृजरानी के नाम पर जमीन दर्ज हो गई। उनसे भी बैनामा कराया गया। उनका भी निधन हो गया। श्याम नारायण कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मवई केवट निवासी थे। उनके बेटों राजू, राजन, देवराज व बेटी रमा देवी ने 2018 में वारिस होने के कारण जमीन खतौनी में अपने नाम दर्ज करा ली।
उसके बाद 19 अप्रैल को रमा देवी, राजन, देवराज ने उसके गांव के लखपत सिंह, दुर्विजय सिंह की मिलीभगत से रामनगर खागा निवासी निर्मला देवी को बेच दी है। जमीन की कीमत 25 लाख रुपये है, लेकिन जमीन 20 हजार रुपये में बेची गई है। उसके साथ धोखाधड़ी की गई । पुलिस ने रमा देवी, राजू, राजन, देवराज, लखपत सिंह, दुर्विजय सिंह, मृतक श्यामनारायण करवरिया और खरीददार निर्मला देवी पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर में नाम लिखकर दिया गया है। विवेचना में मृतक का नाम हटा दिया जाएगा।