दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन: हिंदू बनकर फेसबुक पर की दोस्ती, नशीला पदार्थ पिलाकर किया कुकृत्य, जानें पूरा मामला
फतेहपुर में दूसरे समुदाय के एक युवक ने हिंदू बनकर युवती से दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोपी ने हिंदू बनकर फेसबुक पर दोस्ती की और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
विस्तार
फतेहपुर जिले में फेसबुक पर हिंदू युवक बनकर दोस्ती करने के बाद युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार युवती का शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया।
मामले में पीड़ित युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि रोमी खान उर्फ शिबलू निवासी त्रिलोकीपुर ने करीब एक साल पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की।
उसने खुद को हिंदू युवक बताया था। उसने नाम रोमी बताया था। उसने 21 अप्रैल को जन्मदिन के बहाने उसे अपने घर बुलाया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ घोलकर पिला दिया। वह अचेत हो गई, तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाता और शारीरिक शोषण करता। वह धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का उस पर दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह 28 अगस्त को पीछा करते हुए उसके घर तक आ गया।
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी पर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने, धमकी देने, दुष्कर्म का प्रयास, विधि विरुद्घ धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल की थी फोटो
आरोपी रोमी खान ने तमंचे के साथ एक फोटो वायरल की थी। उस फोटो को भेजकर युवती को आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार तमंचा दिखाकर उसे धमकाया था। वह आरोपी की दहशत में जिंदगी जी रही थी।