फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः सिपाही समेत तीन पर मारपीट की रिपोर्ट

Tue, 30 Aug 2022 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। गर्भवती महिला समेत परिवार के साथ जमीन विवाद में मारपीट करने में कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ खागा को विवेचना दी गई है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के एकडला निवासी दुलरिया दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 जुलाई की शाम सिपाही शमीम, गांव के सोनपाल, कल्लू घर की दीवार से सटाकर लट्ठा खड़ा कर रहे थे।। उसने मना किया तो जातिसूचक शब्द बोलकर मारपीट करने लगे। उसकी बेटी रूपा देवी पत्नी जितेंद्र और बेटा बीच बचाव के लिए आए। उनके साथ भी मारपीट की। आठ माह की गर्भवती बेटी को धक्का देकर गिरा दिया। बेटी की नाक से खून निकलने लगा और पेट में दर्द शुरू हो गया। शोर सुनकर गांव के नोखा, रूपरानी समेत कई लोग पहुंचे। तीनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट का मोबाइल पर ऑडियो है। दूसरे दिन बेटी रूपा को लेकर थाने गई। वहां सिपाही शमीम ने गाली गलौज की और थाने से भगा दिया। मारपीट से बेटी की हालत बिगड़ गई। पीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से कानपुर भेज दिया गया। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed