फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

बैग वाले लुटेरे की सरगर्मी से तलाश

Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। घर में घुसकर लूटपाट और छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले बदमाशों की पुलिस घुमंतू डेरों में तलाश कर रही है। पुलिस को बदमाशों में एक के पास पिट्ठू बैग होने का सुराग मिला है। पुलिस बैग वाले बदमाश की हाईवे पर लगे कैमरों में सोमवार को खोजबीन करती रही।
विज्ञापन

सदर कोतवाली चांदमारी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक घर में धावा बोला था। बदमाशों ने किरायेदार छात्र को पीटकर मरणासन्न किया था। उसके बाद दंपती को लहूलुहान कर लूटपाट की थी। लूटपाट के बाद बदमाश दंपती की इंटर में पढ़ने वाली बेटी को ले गए थे।
विज्ञापन

घर से करीब 500 मीटर दूर छोड़ा था। रास्ते में छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश सथरियांव पुलिया पर काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर बैठा था। उसमें ही लूटपाट का सामान बदमाशों ने रखा था। सथरियांव का रास्ता बांदा हाईवे पर निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को संदेह है कि बदमाश गाजीपुर, ललौली थाना क्षेत्र के हो सकते हैं। बदमाश छात्रा के मुताबिक चार से पांच पुलिस मान रही है। इतनी संख्या में बदमाशों के किसी वाहन से होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस बहुआ और गाजीपुर मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन में जुटी है। पिट्ठू बैग वाले की कैमरे में तलाश की जा रही है।
किसी कैमरे में बैग वाला दिखा तो पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लग सकता है। पुलिस ने गाजीपुर, ललौली बहुआ के कंजर डेरों में छापमारी की है। सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बदमाशों का सुराग लगा है। पुलिस उसी लाइन पर काम कर रही है। धरपकड़ होने पर खुलासा हो सकता है।

पुलिस टीमों ने कुछ मोबाइल नंबर सर्विलांस में ट्रेस किए हैं। नंबरों के आधार पर स्वॉट टीम छानबीन में जुटी है। कुछ घटनास्थल के आसपास रहने वाले संदिग्धों की भी धरपकड़ की गई है। पुलिस को शक है कि बदमाशों के लिए किसी क्षेत्रीय के रेकी करने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed