{"_id":"62f15caaea256a33fd23d5cf","slug":"crime-fatehpur-news-knp71194635","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्बला की जमीन को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्बला की जमीन को लेकर विवाद
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दोनो पक्षों को समझौता करातीं एसडीएम व सीओ। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। कर्बला की जगह को लेकर सोमवार को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची। तनाव के माहौल देखकर अधिकारियों को सूचना दी गई।
मौके पर एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। दोनों वर्ग के बीच पंचायत कराई गई।
पक्षों का लिखित समझौता कराया गया। प्रशासन ने कर्बला की जमीन की दो माह के अंदर पैमाइश कराने की बात कही।
थानाक्षेत्र के समसमपुर गांव निवासी बाबू प्रसाद द्विवेदी ने शनिवार को डीएम को एक शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने अपनी जमीन में ताजिया ठंडे किए जाने का आरोप लगाया।
मामले में डीएम ने जांच के आदेेश दिए थे। ताजिया ठंडा करने वाली जगह पर सोमवार को कुछ लोग सोमवार को साफ-सफाई करने पहुंचे।
तभी दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। उनके बीच तनातनी का माहौल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष नाहर सिंह मौके पर पहुंचे।
विवाद को शांत कराकर अधिकारियों को खबर दी। एसडीएम अंजू सिंह, सीओ प्रगति यादव समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बाबू प्रसाद और दूसरे पक्ष के रफीक खान को बुलाया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में गांव वालों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में बाबू प्रसाद ने कहा कि उनकी जमीन के सामने कब्रिस्तान है। जहां कई सालों से ताजिया ठंडे होते रहे हैं।
पिछले साल से नई परपंरा शुरू की गई है। उधर, ताजियादार बाबू खान ने बताया कि कर्बला की जमीन बाबू प्रसाद के खेत के बगल में हैं। वहीं सालों से ताजिया ठंडे होते आ रहे हैं। दोनों पक्षों को एसडीएम ने शांत किया। मोहर्रम शांतिपूर्वक कराने की अपील की।
मोहर्रम के बाद कब्रिस्तान की पैमाइश कराने की बात कही। उसी जगह पर आगामी सालों में ताजिया ठंडे कराने की बात पर समझौता कराया। सीओ ने बताया कि एतिहात के तौर पर फोर्स की तैनाती की गई है। मोहर्रम बाद दो माह के अंदर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।