फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः इंस्पेक्टर की कार ने ट्रक मैकेनिक को रौंदा, दो घायल

Wed, 03 Aug 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस व हंगामे के दौरान लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बकेवर थाने में तैनात इंस्पेक्टर की कार ने मंगलवार रात तीन ट्रक मैकेनिकों को टक्कर मार दी। एक मैकेनिक की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। हादसे से नाराज परिजनों ने इंस्पेक्टर के नशे में कार चलाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ कर शव को उठाकर मर्च्युरी में रखवाया। इंस्पेक्टर को पुलिस वाहन से कोतवाली सुरक्षित पहुंचाया गया।
विज्ञापन

आबूनगर रेड्डया निवासी साहिल (19) खराद मिस्त्री है। उसके साथी मसवानी निवासी जफर (22) और आबूनगर निवासी नावेद (19) ट्रक में पेटिंग का काम करते हैं। पोस्टमार्टम हाउस मोड़ के पास गैराज पर एक ट्रक में तीनों ने काम किया था। काम खत्म होने के बाद ट्रक हाईवे पर खड़ा था। इसकी हाईवे पर खड़े होकर तीनों फोटो खींच रहे थे। नउवाबाग की ओर जा रहे कार सवार इंस्पेक्टर रवि गौतम (बकेवर थाने के मुसाफा चौकी इंचार्ज) ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में साहिल के सिर में गंभीर चोट आई। इंस्पेक्टर कार से साहिल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जफर व नावेद को भर्ती किया।
विज्ञापन

मृतक के पिता मोहम्मद बन्ने, मां, भाई, बहन और मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर से झड़प होने लगी। भीड़ इंस्पेक्टर पर हावी हो गई। सूचना पर कोतवाल अमित मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल गेट पर आ गए। डीएम व एसपी को बुलाने की मांग की। इंस्पेक्टर रवि पर नशे में होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज कर हंगामा करने लगे। एसडीएम एनपी मौर्या, सीओ सिटी डीसी मिश्रा और पीएसी बल पहुंचा। इस बीच पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां पटकी और शव कब्जे में लिया। लोग फिर हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि शराब पीने की आशंका पर इंस्पेक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल में एल्कोहल की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित किया जाएगा। हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। बेटे को खोने के गम में परिजन भड़ास निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंस्पेक्टर रवि गौतम बोल पड़े हम मौके से लेके आ गए, चले गए होते तो क्या कर लेते। इसी बात पर भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। भीड़ ने इंस्पेक्टर से हाथापाई की कोशिश की। पुलिस किसी तरह उन्हें बचाकर ले गई।

साहिल की फाइल फोटो। संवाद

साहिल की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed