{"_id":"60e491d58ebc3eccca2e4dda","slug":"crime-fatehpur-news-knp638672140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खाते से रुपये निकलने के मामले में बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज हुई है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के चौड़ाखेर निवासी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा हरदों शाखा में खाता है। उसके खाते से 16 अप्रैल की शाम 10 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। रुपये निकलने का मैसेज आने पर जानकारी हुई। वह दूसरे दिन बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक से लिखित शिकायत की।
शाखा प्रबंधक ने रुपये किसी सहज जन सेवा केंद्र से निकाले जाने के बारे में बताया। सूचना देने के बाद उसी दिन शाम को सात हजार रुपये फिर से निकाल लिए गए। जिससे वह परेशान हो गया। उसने आरोप लगाया कि रुपये शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों के सहयोग से हड़पे गए हैं।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों और खागा कोतवाली में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में 16 मई को खागा सीओ से भी शिकायत की गई थी। उसके बाद एसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।