{"_id":"5e371daa8ebc3e4b3412bffa","slug":"crime-fatehpur-news-knp542021679","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की घर के अंदर मौत पत्नी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की घर के अंदर मौत पत्नी पर आरोप
विज्ञापन
बकेवर(फतेहपुर)। बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में किसान की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की बेटी, परिजनों व ग्रामीणों ने महिला पर प्रेमी के साथ हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को जांच में गले में नाखून के निशान मिले हैं। पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए पकड़ा है। किसान के शव का रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
गांव निवासी कंधई पाल का बेटा रजयपाल पाल (50) ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी उमा देवी के साथ करीब बीस साल पहले हुई थी। रजयपाल की पहली शादी जहानाबाद थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में रानी देवी से हुई थी। उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी सुमन है। सुमन की शादी जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के मसगवा गांव के गया पाल सिंह के शादी कर दी थी। अब घर में पति पत्नी के अलावा कोई नहीं बचा था। पड़ोस में रहने वाले चाचा केशन पाल ने बताया कि करीब दो साल पहले उमा देवी के गांव के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर भतीजा रजयपाल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उनके बीच शनिवार शाम को भी विवाद हो रहा था। दोनों को उलझते आसपास के लोगों ने देखा था। घर से भतीजा सुबह किसी को नहीं दिखा था। तभी पड़ोस की महिला घर पहुंची थी। महिला को उमा ने अचानक मौत होने की जानकारी दी। गांव के लोगों में मौत की खबर फैलते ही भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ योगेंद्र सिंह मलिक समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। घटनास्थल की पुलिस ने जांच की। परिजनों की सूचना पर जालौन से बेटी सुमन थाने पहुंची।
बेटी से फोन पर हत्या का जताया था अंदेशा
सुमन ने बताया कि दो दिन पहले पिता ने फोन पर बताया था कि उसकी सौतेली मां उसे मारना चाहती है। वह उसे यहां से ले जाए,नहीं तो हत्या हो जाएगी। उसने पिता को बताया कि दस फरवरी को वह लेने आएगी। उसने पिता को सलाह दी थी कि वह घर में सोया न करे। सुमन ने बताया कि छह माह पहले सौतेली मां ने लाठी-डंडों से पिता को पीटकर मारने की कोशिश की थी। दोबारा दो माह पहले जहरी खिलाया था। चीख पुकार पर वह लोग पहुंचे थे। किसी तरह से बचाया गया था। पिता की गला दबाकर सौतेली मां और उसके प्रेमी ने हत्या की है। यह बात पूरा गांव जानता है। थानेेदार एके गौतम ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हालात साफ हो सकेंगे। परिवार और गांव के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।