{"_id":"5df0ea6d8ebc3e8796392c15","slug":"crime-fatehpur-news-knp5314373149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव जैसा हश्र करने की मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव जैसा हश्र करने की मिली धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव कांड जैसा हश्र करने की धमकी मिली है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने मंगलवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। एएसपी ने पुलिस को मौके पर जांच करने के आदेश दिए हैं। धमकी का मामला सही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी जुलाई माह में लापता हो गई थी। तीन माह बाद किशोरी बरामद हुई। किशोरी ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था। वह कोर्ट में बयान देने से भी पीछे हट गई थी। पर, कुछ दिन बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उसने कस्बे के प्रदीप गुप्ता और उसके बहनोई संजय गुप्ता, संजय की पत्नी व एक
रिश्तेदार को नामजद किया। आरोप लगाया कि प्रदीप गुप्ता उसे बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाकी लोग उसके सहयोग में रहे हैं। पीड़ित पक्ष इस मामले में मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचा। वहां एएसपी/सीओ श्रीपाल यादव से शिकायत की। उनका आरोप है कि फरार आरोपी पक्ष मामले में
विज्ञापन
समझौते के लिए दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर किशोरी को उन्नाव कांड की तरह हश्र करने की धमकी दी है। एएसपी ने बताया कि शिकायत की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।