फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

एफआईआर बदलाने के आरोप में छिनी थानेदारी

Tue, 12 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। गाजीपुर थाने के सिमौर गांव में पत्नी के हत्यारोपी पति को पीटकर मार डालने के मामले में एसपी ने थानेदार को हटा दिया है। कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह को थानेदारी दी गई है। थानेदार को क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टीगेशन विंग में भेजा गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के सिमौर गांव में अफ्सरी मायके में थी। छत्तीसगढ़ से पति निसार उसे लिवाने आया था। यहां विवाद होने पर निसार ने पत्नी की हत्या कर दी थी। उसके बाद ग्रामीणों ने निसार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला था। मामले में पुलिस ने अफ्सरी की बहन शबनम की तहरीर पर निसार के आत्महत्या कर लेने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

परिजनों के आने पर निसार की गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। बाद में वारदात का वीडियो वायरल होने पर हत्या में मामला तरमीम किया। इससे पुलिस की खासी किरकिरी हुई। नए एसपी प्रशांत वर्मा के तेवर देख निसार की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को जेल भेजा गया। घटना में लगातार मोड़ आते गए। थानेदार पर सवाल खड़े हो
विज्ञापन
विज्ञापन

गए। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की पुलिस की भूमिका की जांच कराने के आदेश दिए थे। सोमवार को एसओ संदीप तिवारी से थानेदारी छीनकर उन्हें क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टीगेशन विंग में भेजा गया।
सिमौर गांव के अफ्सरी की हत्या की सूचना पर यूपी 100 पहुंची थी। हत्यारोपी निसार पुलिस के बुलावे पर कुल्हाड़ी लेकर बाहर निकला था। वह पुलिस को सरेंडर करना चाहता था लेकिन पुलिसकर्मी बैकफुट पर चली गई
थी। पुलिस कर्मियों के सामने कुछ लोगों ने निसार की पीट पीट कर हत्या की। इस दौरान पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। वायरल वीडियो में स्पष्ट है कि हत्याकांड में अफ्सरी के परिवार के पांच से छह लोग निसार को डंडे और लोहे की रॉड से पीट रहे हैं। मरणासन्न हालत में उसकी सांसे चल रही थीं। उसके बाद भी वह लोग जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। मौजूद पुलिस चंद हमलावरों को रोक नहीं पाई, जबकि पीआरवी पुलिस कर्मियों की संख्या तीन थी।

सिमौर गांव में सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में तत्कालीन एसपी रमेश, एएसपी पूजा यादव, एएसपी/सीओ श्रीपाल यादव मौके पर पहुंचे थे। जांच में भीड़ की पिटाई से निसार की मौत होना पाया था। इसके बाद भी मामले को छोटा रूप दिया गया। सवाल उठता है कि जहां कप्तान मौके पर पहुंचे हों वहां थानेदार ने ऐसा किया, यह कैसे। महकमे में चर्चा रही कि पुलिस अधिकारियों के संज्ञान के बिना ऐसा नहीं हुआ होगा। यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed