फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फोन कॉल से अधिक योगेंद्र के फोन में टेक्स मैसेज का रिकार्ड

Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खागा(फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ब्राम्हण टोला निवासी कॉलेज प्रबंधक योगेंद्र सिंह हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस को कुछ खास क्लू हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में कुछ साथियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने योगेंद्र के साथ रहने वाले तीन दोस्तों से भी पूछताछ की है। इनसे भी अभी तक कोई ठोस बात सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

डिग्री कालेज संचालक योगेंद्र सिंह का शव बुधवार सुबह उनके मैरिज हाल की पार्किंग में खड़ी कार में मिला था। सीने में बाएं ओर गोली लगी थी और तमंचा पास में पड़ा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का मामला साफ हुआ। पुलिस योगेंद्र के फोन की गंभीरता से जांच कर रही है। उसमें
विज्ञापन

एक मोबाइल नंबर शहर का मिला है। पुलिस के मुताबिक नंबर का इस्तेमाल एक युवती करती है। अक्सर मैसेज में बातचीत करता था। योगेंद्र के फोन में बातचीत का रिकार्ड काफी कम है। पर, योगेंद्र के फोन में टेक्स्ट मैसेज सैकड़ों की संख्या में हैं। इनमें कई लगातार चैटिंग की हैं। जांच में कई दोस्तों के नंबर पर कुछ सेकेंड की बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

होने पता लगा। कई युवकों को कोतवाली में बुलाया गया। उनसे घटना के समय के आसपास रहने की जानकारी ली गई। पुलिस ने उनके बताने पर क्रास चेकिंग की। वह लोग अक्सर योगेंद्र के साथ रहते थे। कई मोबाइल नंबरों से बातचीत में एक बंद आ रहा है। पुलिस को हत्या के पीछे आशनाई, लेनदेन का मामला होने की संभावनाएं बढ़ रही है। कई और नंबर की जांच की जा रही है। इसके बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। कोतवाल परशुराम ने बताया कि जांच कई बिंदुओं पर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed