{"_id":"5dacae268ebc3e93ae3f4800","slug":"crime-fatehpur-news-knp521017676","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगरेमऊ प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष भिड़े, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगरेमऊ प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष भिड़े, दस घायल
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। हथगाम थाना क्षेत्र के मंगरेमऊ गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे, धारदार हथियार चले। एक दूसरे पर पथराव किया गया। जिससे गांव अफरा तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर, दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव के पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद उर्फ कंजा और मौजूदा प्रधान अनीस अहमद व प्रधान पक्ष के कलीम अहमद के बीच चुनावी रंजिश है। पांच साल पहले चुनावी खुन्नस में इम्तियाज पक्ष ने कलीम के चाचा लालमियां की गांव के पास बाजार में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इम्तियाज और उनके भाई समेत कई के खिलाफ हत्या का मामला
अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी खुन्नस में चार माह पहले इम्तियाज अहमद की ओर से कलीम अहमद और महबूब अहमद पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान इम्तियाज ने बताया कि कलीम के घर के पास पिंटू जयसवाल निवासी जहानाबाद मटर का बीज लेकर पहुंचा था। पिंटू के पास बीज लेने इम्तियाज का भाई इकरार गया था। कलीम के भाई अलीम और प्रधान अनीस के
बेटे हसन ने एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर मारपीट चालू कर दी। मारपीट की सूचना पर वह पत्नी सायना, भाई इमरान के साथ बीच बचाव को पहुंचे। उन पर भी आरोपी पक्ष ने लाठी डंडे से हमला किया। इस पक्ष से इकरार अहमद, इम्तियाज अहमद,मुंशाद, शायना और इमरान को सीएचसी से जिला अस्पताल को रेफर किया।
दूसरे पक्ष के अलीम ने बताया कि वह चाचा लाल मियां की हत्या के प्रकरण में बड़े भाई कलीम पैरवी करता था। दूसरे पक्ष ने दुष्कर्म में कलीम को भी जेल भिजवा दिया था। अब वह चाचा की हत्या और कलीम का पैरोकार है।
वह प्रधान के बेटे हसन के साथ दरवाजे पर बैठा था। खुन्नस में इम्तियाज पक्ष ने लाठी डंडे लेकर हमला किया। घटना में अलीम अहमद और उसके पिता पीर मोहम्मद का काफी चोट आई। उसकी पत्नी सायरा बानो, भाई आजाद की पत्नी रेशमा, प्रधान पुत्र हसन घायल हुए। डाक्टर ने अलीम और पीर मोहम्मद को जिला अस्पताल के
लिए रेफर किया है। अलीम ने बताया कि हत्या के गवाह कौशांबी जिले के अनैठा निवासी अहमदुल्लाह को इम्तियाज ने मंगरमऊ से जाते समय गवाही न देने के लिए नहर के पास घेरा था। प्रकरण में तीन सितंबर को ही धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि घायलों को मौके से अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी है।