फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CRIME

मां की मौत बेटे ने पिता पर हत्या का आशंका जताई

Mon, 15 Jul 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
CRIME
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के सूपा गांव में शनिवार रात तीन बजे एक महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गई। महिला के बेटे ने पिता पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई का आश्वासन परिवार को दिया है।
विज्ञापन

सूपा गांव निवासी जगतपाल व उनकी पत्नी राजरानी (45) छत पर सोए थे। बड़ा बेटा सोनू (18), सनी (18), सचिन (15), अंजली (13) सभी बच्चे घर के बाहर छप्पर के नीचे सोए थे। बेटे सोनू ने बताया कि उसके पिता अक्सर शराब पीकर मां को मारते-पीटते थे। तीन दिन पहले भी मारापीटा था। उसकी मां की तबियत
विज्ञापन

सही सलामत थी। अचानक रात के तीन बजे पिता ने शोर मचाया। उन्होंने मां की हालत बिगड़ी होने की बात कही। वह लोग दौड़कर पहुंचे। मां को बेहोशी हालत में पाया। उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोनू ने पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां की हत्या की गई है। पिता के एक
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ गलत रिश्ते हैं। मां अक्सर विरोध करती थी। इसी वजह से पिता ने मां की सोते समय हत्या कर दी है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे ने मां की मौत का कारण जानने के लिए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ सामने आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed