{"_id":"5d2b778c8ebc3e6cc5782fb7","slug":"crime-fatehpur-news-knp5015147111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : fatehpur
फतेहपुर। तेलियानी ब्लाक के पास घर में रविवार सुबह नवविवाहिता फांसी पर लटकी मिली। नब्ज थम चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी भारत प्रजापति की बेटी आरती (24) की शादी शहर के भरहरा इलाके तेलियानी ब्लाक के पास रहने वाले रामगोपाल के बेटे संतोष से आठ मार्च 2019 को शादी हुई थी। पति संतोष
पूूना में मोटर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। एक हफ्ते पहले वापस घर आया था। संतोष ने बताया कि घर के लोग सुबह कामकाज में व्यस्त थे। करीब दस बजे पत्नी किसी काम से कमरे में गई थी। कुछ देर बाद किसी
विज्ञापन
काम से आवाज लगाई। वह बाहर नहीं आई। कमरे में पहुंचे जहां रस्सी के फांसी के फंदे से पत्नी लटकी थी। उसे उतारकर जिला अस्पताल ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मायके से मां रेखा, पिता, भाई रामबली समेत परिजन मार्च्युरी हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से दहेज में कैश की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। जेल चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।