{"_id":"60dcbe1f8ebc3ec1f80a8c59","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6374955162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के छह दिन बाद युवती तो पिला दिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के छह दिन बाद युवती तो पिला दिया जहर
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थानाक्षेत्र में शादी के छह दिन बाद ही नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने जहर पिला दिया। हालत में सुधार आने पर महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
रियांव थाने के मलाव निवासी घनश्याम की बेटी उमा देवी की शादी 20 जून को जसवंत पुत्र शिवमोहन निवासी मिर्जापुर हथगाम के साथ हुई थी। उमा देवी का आरोप है कि दहेज में उसके पिता दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं कर पाए थे।
रुपयों की मांग को लेकर पति जसवंत, जेठ राकेश, ननद और सास प्रताड़ित करते और मारते पीटते थे। 26 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे घरवालों ने जहर पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उमा देवी की ओर से मामले में मंगलवार को पति, जेठ, सास, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।