{"_id":"60d236348ebc3e32b91fb35e","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp635832716","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत शिनाख्त करने पर पिता व पुत्र पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत शिनाख्त करने पर पिता व पुत्र पर मुकदमा
विज्ञापन
जहानाबाद। ललौली में मिले युवती के शव को अपनी पुत्री मोनिका का बताकर साजिश रचने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस उन्हें कोर्ट ले गई, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
15 जून को ललौली थानाक्षेत्र के कोर्राकनक गांव के बाहर बोरहा नाले में 20 वर्षीय युवती का शव मिला था। इसकी शिनाख्त 17 जून को जहानाबाद सोनराही गली निवासी शिवप्रसाद व उसके पुत्र वीरेंद्र ने की। शिवप्रसाद ने बताया था कि शव उसकी पुत्री मोनिका का है, जो दो जून से लापता थी। इसकी रिपोर्ट भी तीन जून को जहानाबाद में दर्ज कराई गई थी। शिनाख्त होते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था।
इसके बाद पुलिस ने जांच की तो शिवप्रसाद की पुत्री मोनिका को मथुरा से बरामद किया गया। उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। पुलिस मोनिका को लेकर जहानाबाद आई और उसका बयान कोर्ट में कराया।
विज्ञापन
इस मामले में जहानाबाद पुलिस ने मोनिका के पिता शिवप्रसाद व भाई वीरेंद्र के खिलाफ आपराधिक घटना में झूठी शिनाख्त करने, गंभीर मामले में किसी को फंसाने का प्रयास करने, आपराधिक घटना की साजिश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। दोनों को जेल भेजा गया है।