फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

नशे में युवकों ने शिवकांत से किया था कुकर्म

Sun, 06 Jun 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
अल्लीपुर। आदमपुर गांव के किशोर की हत्या की के मामले एक आरोपी हाथ लगा है, जबकि दूसरे तलाश में पुलिस लगी हुई है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि घटना की रात उन्हीं दोनों ने स्मैक के नशे में को किशोर को बुलाया था और उसके साथ कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के शिवपुर के आदमपुर गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर एक जून की रात आठ बजे गायब हुआ था और चार जून को उसका शव घर के पीछे 300 मीटर दूर एक कुएं से बरामद हुआ। कमर में रस्सी के सहारे ईंट बांधकर उसे कुएं में फेंका गया था।
विज्ञापन

इससे पहले दो जून को पिता को फोन करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। कमर की हड्डी भी टूटी हुई पाई मिली थी। किशोर के नाजुक अंगों में चोट के निशान मिले थे। पुलिस शनिवार को एक युवक की तलाश में घूमती रही, लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर है कि पुलिस के हाथ एक आरोपी लगा है और उसने बताया है कि घटना की रात उसी ने साथी के साथ मिलकर स्मैक के नशे में किशोर को फुसलाकर खेतों की ओर बुलाया था। जहां उसके साथ कुकर्म किया। यह बात किशोर घर में बताता, इसलिए उसकी हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।

फिलहाल पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी को एफआईआर में तब्दील किया है। इसमें हत्या, अप्राकृतिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि अब तक हुई जांच में किशोर से कुकर्म के प्रमाण मिले हैं। आरोपी चिन्हित हो चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed