फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

मौसी के घर आए ट्रक चालक की हादसे में मौत

Fri, 26 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। मौसी को घर छोड़कर जाते समय बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। युवक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। दो दिन पहले ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था। पुलिस ने हादसा करने वाले वाहन की तलाश शुरू की है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी राहुल (24) ट्रक चलाता था। वह बुधवार शाम मौसी उर्मिला पत्नी रामशंकर को छोड़ने उनके घर तारापुर थाना मलवां गया था। उन्हें छोड़कर वह रात करीब नौ बजे बाइक से सहिली बाजार जाने को निकला। राहुल काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसे फोन मिलाया। घंटी जाती रही लेकिन फोन उठा नहीं। तभी परिवार के लिए खोजबीन को निकले। सहिली चौकी से कुछ दूरी पर राहुल को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। उसके सिर और शरीर पर चोट लगी थीं।
विज्ञापन

मौसा रामशंकर ने राहुल के परिजनों को खबर दी। गांव की एक बोलेरो से राहुल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल के चाचा दयाशंकर ने बताया कि चार साल पहले राहुल की शादी हुई थी। इसी सोमवार को राहुल की पत्नी गुंजन ने एक बच्ची को जन्म दिया था। परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन किसी की नजर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल परिवार का इकलौता चिराग था। उसके सहारे ही मां विमला देवी और परिवार का भरण पोषण होता था। पिता रामऔतार की मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed