{"_id":"6096da628ebc3ecc2b6bfde3","slug":"covid-19-doctor-oxygen-fatehpur-news-knp6274230150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक्सरे टेक्नीशियन और प्राइवेट डॉक्टर समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक्सरे टेक्नीशियन और प्राइवेट डॉक्टर समेत तीन की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में भले ही कमी आ रही है, लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिला अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन और खागा के एक प्राइवेट डॉक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इससे पहले खागा कस्बे के एक प्राइवेट डॉक्टर की पत्नी की भी कोविड से मौत हो चुकी है। शनिवार को 44 नए संक्रमित सामने आए जबकि 45 ने कोरोना से जंग जीती।
खागा कस्बे के डॉक्टर के के पांडेय ने किशनपुर रोड पर क्लीनिक खोल रखा था। उन्हें कोविड-19 संक्रमित होने पर इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया था। प्राइवेट डॉक्टर की हाल ही में नेगेटिव रिपोर्ट तो आ गई थी लेकिन संक्रमण के दौरान फेफड़े डैमेज हो गए थे। खागा कस्बे के डॉ. सियाराम की पत्नी बीना सिंह की भी कोरोना से मौत हो गई। डॉ सियाराम सिंह की मौत भी तकरीबन दस दिन पूर्व हुई थी। इसी क्रम में सदर अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन सर्वेश शुक्ला भी काफी दिन से संक्रमण के चलते बीमार थे। उन्होंने भी शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।
उधर, जिले में अब तक 145138 लोगों की कोविड-19 जांच को सैंपल लिए गए हैं। अब तक 142910 सैंपल की रिपोर्ट में 6193 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इस तादाद में 34 सौ से ज्यादा लोग होम आइसोलेट रहकर कोरोना से जंग जीत चुके हैं। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि रिकवरी रेट बेहतर बना है। यह अच्छी बात है। शनिवार जितने मामले मामले सामने आए उससे कहीं से ज्यादा लोग ठीक भी हो गए। संक्रमण के नए केस निकलने पर कंटेनमेंट एरिया बढ़ाए गए हैं। जनता को पाबंदी का पालन करके कोरोना की जंग में सहयोग देने को आगे आना होगा।
विज्ञापन
.......
कोरोना संक्रमण परएक नजर...
कुल लिए गए सैंपल- 145138
मिल चुकी रिपोर्ट- 142910
शुक्रवार मिली रिपोर्ट- 277
शुक्रवार मिले संक्रमित- 44
अब तक संक्रमित- 6193
अब तक ठीक हुए-3445
घर में हुए ठीक- 2223
सक्रिय मामले-560
.....................