फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona in fatehpur, 3000 cases

तीन हजार पार हो गए कोरोना मरीज

Sat, 07 Nov 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona in fatehpur, 3000 cases
कोविड-19 का कुछ दिन थमा दिखा असर फिर प्रभावी होता जान पड़ रहा है। शुक्रवार को 42 कोरोना मरीज सामने आए। जिससे जिले में अब तक कोरोना मरीजों की तादाद तीन हजार का आंकड़ा पार कर गई है। जो हालात नजर आ रहे हैं उससे अभी इस संक्रमण का प्रभाव खत्म होने में वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कोरोना सेल को 1008 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें शहर क्षेत्र के रस्तोगीगंज, ब्राडवेल अस्पताल के पीछे,कांशीराम कालोनी, मुराइनटोला, चंदियाना, नाथपुरी कालोनी, कलक्टरगंज, हनुमंत कालोनी, रामगंज पक्का तालाब, दुर्गा मंदिर व देवीगंज से एक-एक व्यक्ति को संक्र मित होने की पुष्टि हुई। इसी तरह शादीपुर मोहल्ले से दो व आवास विकास कालोनी तीन को कोरोना संक्रमण निकला। सदर तहसील क्षेत्र के असोथर, बहादुरपुर का डेरा, झाल चौराहा असोथर, मुत्तौर, मवई, गणेशपुर, आधारपुर व देवरी गांव से एक-एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया।
विज्ञापन

बिंदकी नगर के शुक्लन गली के अलावा बिंदकी तहसील क्षेत्र के भऊराजपुर,नोनारा, मऊदेव, कंसाखेड़ा, गौरा व पीएचसी खजुहा से एक-एक व्यक्ति को कोरोना ग्रसित पाया गया। जबकि औंग से दो केस निकले। खागा खालिदपुर, सागर इलेक्ट्रानिक्स खागा, खासमऊ व घूरी गांव से एक-एक के संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली। इसी तहसील के विजयीपुर क्रासिंग के पास के तीन इस संक्रमण की जद में आ गए। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 3010 लोग कोरोना पॉजिटिव के रूप में सामने आए हैं। इनमें से 2564 ठीक हो चुके हैं। नए मामले सामने आने पर संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed