फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona

23 और मिले कोरोना संक्रमित, साढ़े सात सौ के पार पहुंचे मरीज

Tue, 11 Aug 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona
फतेहपुर। सोमवार को 23 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण की जद में पीएनसी कैंप कार्यालय के कार्मिक भी शामिल हैं। प्रशासन ने इन मामलों के सामने आने पर नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार मिले नए संक्रमितों के साथ जिले में अब तक 753 संक्रमित मिल चुके हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में हसवा स्थित पीएनसी कैंप कार्यालय के 8 कार्मिक संक्रमित निकले हैं। शहर के कलेक्टरगंज का एक व्यक्ति, कमला नगर के दो व्यक्ति, गंगा नगर कॉलोनी का एक व्यक्ति, दुर्गा नगर चूना वाली गली की एक महिला, अग्रवाल पेट्रोल पंप के पीछे शांति नगर का एक व्यक्ति, शकुन नगर का एक व्यक्ति, श्याम नगर का एक व्यक्ति सीएम सीएमओ आफिस के पीछे का एक व्यक्ति और पुलिस लाइन का एक कार्मिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के हरियापुर गांव का एक व्यक्ति, खागा तहसील क्षेत्र के सुजानीपुर गांव का एक व्यक्ति, कोतवाली का एक व्यक्ति, युवराज नगर का एक व्यक्ति व संवत गांव का एक व्यक्ति को संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि नए मामले सामने आने पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जनता को चाहिए कि सामाजिक संक्रमण से बचने के लिए 2 गज की दूरी का ख्याल रखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed