फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona,doctor,oxygen

बिंदकी सीएचसी में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
corona,doctor,oxygen
बिंदकी। सीएचसी बिंदकी में एल-2 श्रेणी का कोविड हॉस्पिटल बनाया जा रहा है, जिसमें 50 बेड की व्यवस्था होगी। कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना तैयार की गई है। प्लांट में होने वाली बिजली की खपत का आंकलन करने के लिए बिजली विभाग की टीम ने सर्वे किया है।
विज्ञापन

सीएचसी बिंदकी में कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने का काम तेजी से शुरू है। कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए शासन द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना तैयार की गई है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए सीएचसी में बढ़ने वाली बिजली की खपत का आंकलन करने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने बिजली विभाग को एक पत्र लिखा। शनिवार को बिजली विभाग के एक्सईएन आरएन सिंह और एसडीओ प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने सीएचसी का सर्वे किया। सीएचसी में बेहतर बिजली सप्लाई और ऑक्सीजन प्लांट के कुशल संचालन के लिए डेढ़ सौ केवीए का डीजी सेट (जनरेटर) लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में सीएचसी बिंदकी की विद्युत सप्लाई ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से होती है। प्लांट लगाए जाने के कारण ट्रांसफार्मर को ढाई सौ केवीए से बढ़ाकर 400 केवीए किया जाएगा। साथ ही सीएचसी में अधिक विद्युत क्षमता वाहन करने के लिए अलग से नए उपकरण लगाए जाने का प्रस्ताव बिजली विभाग ने डीएम को भेज दिया है। सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनने के बाद अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed