फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Container rams into parked truck, four people including driver trapped

Fatehpur News: खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक सहित चार फंसे

Sat, 06 Dec 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Container rams into parked truck, four people including driver trapped
फोटो-01-कंटेनर की केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकालते लोग। सोशल मीडिया - फोटो : 1
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ट्रक जा घुसा। इससे कंटेनर चालक सहित चार लोग केबिन में फंस गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के काफी देर बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


दुर्घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर नगर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक का टायर फटने के बाद वह हाईवे पर खड़ा था। इसी दौरान फतेहपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा कंटेनर पीछे से ट्रक में घुस गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी अतुल पुत्र किशोरी सहित चार लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोग स्वयं मदद करने लगे। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद सभी चार लोगों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। चालक अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed