{"_id":"6a5e6f386c9d584e2a0f7908","slug":"congressmen-complained-to-the-dm-about-the-supply-of-contaminated-drinking-water-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-158918-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दूषित पेयजल आपूर्ति पर कांग्रेसियों ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दूषित पेयजल आपूर्ति पर कांग्रेसियों ने डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
फोटो-15-डीएम से मुलाकात करते कांग्रेसी। स्रोत: स्वयं
फतेहपुर। कांग्रेसियों ने शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। पेयजल में बालू और गंदा पानी आने की समस्या बताई।
कांग्रेसियों ने कहा कि इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। नगर पालिका ने गलत रिपोर्ट भेजकर मामले को दबा दिया। दूषित पेयजल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है।
उन्होंने डीएम से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ज्वालागंज चौराहे पर खराब हाईमास्ट लाइट को जल्द सही कराने की मांग की।
जीटी रोड पर निर्माणाधीन नाले को बेरुइहार नाले से जोड़कर जलनिकासी की भी मांग की गई। इस अवसर पर आशीष गौड़, आदित्य श्रीवास्तव, देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, बसीर अहमद और निजामुद्दीन मौजूद रहे।