{"_id":"6a4807217cb3ea977706af2a","slug":"complaints-regarding-encroachment-on-access-paths-waterlogging-and-sanitation-arrangements-were-raised-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-157917-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चकमार्ग पर कब्जा, जलभराव, सफाई व्यवस्था की शिकायतें गूंजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चकमार्ग पर कब्जा, जलभराव, सफाई व्यवस्था की शिकायतें गूंजीं
विज्ञापन
फ़ोटो-36-ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनते सीडीओ। संवाद
- फोटो : credit
खागा। तहसील क्षेत्र के संवत गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल में सीडीओ पवन कुमार मीना ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अफसरों को निस्तारण के आदेश दिए। करीब 15 हजार की आबादी वाली ग्राम सभा में सफाई व्यवस्था, चकमार्गों पर अतिक्रमण, जलभराव और पेंशन संबंधी शिकायतें खूब गूंजीं।
ग्रामीण गुलशेर खां ने बताया कि घर के पास का रास्ता पड़ोसियों ने चबूतरा और दीवार बनाकर अवरुद्ध कर दिया है। लेखपाल और प्रधान के निरीक्षण के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। रामगोपाल मौर्य और ब्रजेश कुमार ने आरोप लगाया कि वृद्धावस्था पेंशन के ऑनलाइन आवेदन में लेखपाल अधिक आय दर्ज कर देते हैं। इससे पात्र लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं।
चंद्रप्रकाश तिवारी ने ग्राम सभा के कई चकमार्गों पर कब्जे की शिकायत की। सुनील तिवारी ने बताया कि संवत चौराहे पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़क किनारे जमा रहता है। ग्रामीणों ने दो नई पुलियों के निर्माण की मांग भी रखी।
विज्ञापन
इसके अलावा थरियांव रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास से लक्ष्मी बाग तक रुके चकरोड के निर्माण को पूरा कराने की मांग की गई। चौपाल में प्रधान राजकुमारी, बीडीओ राहुल मिश्रा, एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा, ग्राम सचिव चंद्रभान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो-36-ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनते सीडीओ। संवाद- फोटो : credit