{"_id":"658f1005a12e50145a0d60a4","slug":"command-of-e-rickshaw-handed-over-to-minors-life-in-danger-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-9036-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नाबालिगों को थमा दी ई-रिक्शा की कमान, आफत में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नाबालिगों को थमा दी ई-रिक्शा की कमान, आफत में जान
Fri, 29 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में अपात्र चालक अधिकतर अवैध ई-रिक्शे खुलेआम दौड़ा रहे हैं। वहीं विभाग की कार्रवाई का भी इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। जबकि अपात्र चालकों के कारण रोजाना सड़कों पर जाम लगता है और हल्की-फुल्की दुर्घटनाएं भी होती हैं। इससे आम राहगीर को मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। ई-रिक्शा चलाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में बकायदा उसका रजिस्ट्रेशन होता है। साथ ही चालक का विशेष तौर पर रिक्शे का तीन पहिए वाला लाइसेंस जारी होता है। लाइसेंस उसी चालक को मिलता है जो उसके मानक को पूर्ण करता है। जिले में सिर्फ 3051 ई-रिक्शा विभाग में पंजीकृत है। जबकि अनुमानित तौर पर करीब पांच हजार रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित हैं। वहीं सिर्फ 740 चालकों का रिक्शे का लाइसेंस बना है। जबकि सड़कों पर अधिकतर अकुशल चालक रिक्शे दौड़ा रहे हैं। कुछ नाबालिक भी सड़कों पर रिक्शा घुमाते नजर आते हैं। फिर भी विभाग ऐसे रिक्शों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। विभाग ने अप्रैल से ले कर दिसंबर तक करीब 250 ई-रिक्शों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है, लेकिन रिक्शा संचालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अपात्र अभी भी खुले आम सड़कों पर अवैध रिक्शे सरपट दौड़ा रहे हैं।
........................
. जागरुकता का आभाव भी है कारण अवैध रिक्शा चलाने वाले कुछ चालकों से बात की गई, तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया। उन्हें रिक्शा चलाने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। इससे साफ है कि विभाग रिक्शा संचालकों को जागरूक नहीं कर रहा। इससे कि वह विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करा सके। इसी कारण रिक्शा-चालक मानकों को पालन भी नहीं कर रहे हैं।
........................
ई-रिक्शा के माध्यम से पूर्व में हुई दुर्घटनाएं केस - 1 - 24 दिसंबर को शहर के राधानगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत होने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। हालांकि मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
....................
केस - 2 - 18 दिसंबर को बकेवर थाना क्षेत्र में मुसाफा नहर के पास सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया था। इस दौरान उसमें बैठी करीब सात सवारी घायल हुई थी।
......................
केस - 3 - 11 दिसंबर को हथगाम थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत होने पर बाइक सवार युवक घायल हो गया था। घायल का जिला अस्पताल में इलाज हुआ था।
.....................
केस - 4 - 30 अक्तूबर को ओंग थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया था। उसमे बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
.......................
-- -कोट-- -
अवैध ई-रिक्शों पर कार्रवाई कर उनका चालान किया जा रहा है। वहीं लाइसेंस की भी जांच होती है। रिक्शे में हल्के मोटर वाहन का लाइसेंस भी मान्य है। जल्द ही फिर से कार्रवाई की जाएगी। - लक्ष्मीकांत एआरटीओ, प्रवर्तन। फतेहपुर। ......................