{"_id":"66f0a2263ab1dea3380e9680","slug":"collision-between-truck-and-pickup-cabin-cut-and-driver-taken-out-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-121665-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, केबिन काटकर चालक को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, केबिन काटकर चालक को निकाला
विज्ञापन
बहुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भिड़त हो गई। पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। फंसे चालक को गैस कटर से केबिन काट कर बाहर निकाला गया। उसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डाॅक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ललौली थाना क्षेत्र के बांदा-टांडा हाईवे पर शनिवार रात को शंकरपुर स्थित सैबसी मोड़ के पास फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक और बांदा से बहुआ की ओर आ रही पिकअप में सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज हुई कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में चालक फंस गया। मौका देखकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे पिकअप चालक पवन कुमार पांडेय (35) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय निवासी रावतपुर थाना औंग को गैस कटर की मदद से केबिन काटकर बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक होने पर डाॅक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना करके भागे ट्रक और चालक का पता लगाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।