फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   collectorate was besieged on the demand of hanging for the murderer

Fatehpur News: हत्यारोपी के लिए फांसी की मांग पर किया कलक्ट्रेट का घेराव

Wed, 28 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
collectorate was besieged on the demand of hanging for the murderer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दुष्कर्मी और हत्यारोपी को फांसी देने समेत सात मांगों को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त दिखा। एडीएम और एएसपी ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुछ हिंदूवादी नेताओं का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने पहुंचा। कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस और कार्यकर्ताओं के साथ कई बार नोंकझोक हुई।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के शादी समारोह में आई युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी व्याप्त है। ताबड़तोड़ कार्रवाई न होने की मांग को लेकर विहिप, बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता नहर काॅलोनी में इकट्ठा हुए। नहर कालोनी में विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हिंदू लड़की की साजिश के तहत लव जिहाद में फंसाकर दुष्कर्म और हत्या की गई है।
विज्ञापन

घटना सामूहिक दुष्कर्म की है। यह दुर्दांत वारदात हिंदू समाज की अस्मिता पर प्रहार है। समाज में भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन मामले में अभी तक कोई ऐसी कार्रवाई नहीं कर सका, जो नजीर बन सके। संगठन के सदस्य नहर कालोनी से पटेल नगर चौराहा पहुंचे। यहां भी वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में हत्यारे को फांसी देने और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन लेने के लिए डीएम को बुलाने की मांग रखी। हालांकि बाद में एडीएम विनय कुमार पाठक और एएसपी विजय शंकर मिश्र को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच कराई जाए।
परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। आरोपी पर रासुका लगाया जाए। अवैध तरीके से कमाई संपत्ति, भूमि कुर्क हो, तीन मंजिल की पूरी इमारत में बुल्डोजर चलवाया जाए। ट्रैवल्स एजेंसी के नाम पर डग्गामारी कराई जा रही है, जिससे राजस्व को क्षति है। घोषी ब्रदर्स पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा फास्ट ट्रैक में चलाकर दुष्कर्मी और हत्यारोपी को फांसी दिलाई जाए। आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की जाए। परिसर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा काटा।
रोकने पर कार्यकर्ताओं और कोतवाल एसबी सिंह के बीच नोकझोक हुई। एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने पहुंचा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अर्चना त्रिपाठी, चंदन सिंह, विनय तिवारी, आनंद तिवारी, जीतू, स्मिता सिंह, प्रसून तिवारी, विक्की साहू, शानू सिंह, प्रीतू शुक्ला मौजूद रहे।
-------
राजस्व टीम की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं संगठन
फतेहपुर। डीएम से मिलने के बाद बाहर आए प्रतिनिधि मंडल के मुखिया विहिप नेता वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई से संतोषजनक है। एसपी ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा पुलिस अपने स्तर से घोषी ब्रदर्स के वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। रेवन्यू विभाग की कार्रवाई से संगठन संतुष्ट नहीं है। वह कोर्ट की घोषी ब्रदर्स को जारी नोटिस का जवाब आने का इंतजार कर रहा है। करीब एक माह का समय मांगा है। कानून के विपरीत चलने वालों के लिए नियम की बात सही नहीं है। वह वरिष्ठ वकीलों से बात करेंगे। जबकि प्रदेश में ऐसी कई घटनाओं के बाद फौरन बुलडोजर से आरोपियों के घर व कब्जों को नेस्तानाबूत किया है।
---------
नहर काॅलोनी से कलेक्ट्रेट तक पुलिस, पीएसी तैनात रही
हिंदू संगठनों के घोषित ज्ञापन को लेकर नहर कॉलोनी से कलेक्ट्रेट तक पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा है। एडीएम, एएसपी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन चाक चौबंद था। सीओ सिटी वीर सिंह, सीओ लाइन डीसी मिश्रा, एसडीएम अवधेश निगम, नायब तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीएसी बल की पूरे रास्ते में मौजूदगी रही।
------
कोतवाली पुलिस ने मर्सडीज समेत आठ वाहन सीज किए
- छापामारी के दौरान कब्जे में लिए वाहनों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। घोषी ब्रदर्स के वाहनों के बेड़े से कब्जे में लिए आठ वाहनों पर कोतवाली पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कई धाराओं में कार्रवाई की है। बिंदकी पुलिस ने एक लग्जरी कार कब्जे में लिया है। उसे पुलिस घटना में इस्तेमाल होना मान रही है। पुलिस जल्द कार को लिखापढ़ी में शामिल कर सकती है।
लव जिहाद में युवती को फंसाकर युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या करने आरोपी ज्वालागंज के सिकंदर घोषी उर्फ सोनू के परिवार के पास कई लग्जरी वाहन हैं। पुलिस ने करीब 16 वाहन कब्जे में लिए थे। कुछ वाहन अन्य नामों और पते पर निकले। पुलिस ने कब्जे में लिए वाहनों की जांच के बाद मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, एंज्वाय कार, एक ट्रक, दो डीसीएम, दो बाइक सीज की है। वहीं घोषी ब्रदर्स की इमारत को बुधवार को राहगीर देखते गुजरे। इमारत के आंशिक भाग पर बुल्डोजर चलाए जाने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि कुल आठ वाहन सीज किए गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। सीज वाहन जल्दी नहीं छूट सकेंगे।
--------
रासुका की तैयारी, पिता-पुत्रों की तलाश में दबिश
फतेहपुर। सनसनीखेज दुष्कर्म के बाद हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज की है। बिंदकी कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच के लिए सिकंदर उर्फ सोनू के परिवार की तलाश में जुटी है। पुलिस दुष्कर्मी के पिता और भाइयों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जल्द ही उनके गिरफ्त में आने का दावा किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने रासुका लगाने के लिए दस्तावेज जुटाने शुरू किए हैं। बिंदकी कोतवाली पुलिस जल्द फाइल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजेगी। बिंदकी कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रासुका की तैयारी की गई है। जल्द ही आरोपी पर रासुका लगाया जाएगा। आरोपी के पिता और भाइयों की भी तलाश की जा रही है।

इनसेट
दिवंगत युवती के घर पहुंचे जनप्रतिनिधि
घटना के पांच दिन बाद जनप्रतिनिधि अमानवीय घटना से दिवंगत युवती के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने पर सोशल मीडिया पर कमेंट भी चालू हो गए थे। परिवार से मिलने बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल पहुंचे। परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कड़ी से कड़ी आरोपी पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed