{"_id":"6aa1aae56bd235fc970ea018","slug":"clash-between-in-laws-and-the-womans-natal-family-following-the-chaliswan-ceremony-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162089-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चालीसवां के बाद ससुराली और मायके पक्ष में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चालीसवां के बाद ससुराली और मायके पक्ष में मारपीट
विज्ञापन
फतेहपुर। चालीसवां में शामिल होने गई महिला के ससुराल लौटने से मना करने पर ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें एक महिला और दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों से 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
दरोगा परीश पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के काशीदासपुर टिकरी गांव निवासी इरशाद की मां का चालीसवां कार्यक्रम था। इसमें खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी दामाद गुफरान अपनी पत्नी ताजमीन निशा के साथ आया था। कार्यक्रम के बाद ताजमीन निशा ने ससुराल जाने से मना कर दिया, जिससे इरशाद और गुफरान में विवाद हुआ।
एक पक्ष से इरशाद अहमद, नौशाद, सायरा बानो, गुलनाज बानो और दूसरे पक्ष से गुफरान, मोहम्मद सैफ, बल्लू, शाकरा बानो, गुलाब ने मारपीट की। मारपीट में गुलनाज बानो बेहोश हो गई, वहीं जुबैर अली और मसरूर घायल हुए। थानाध्यक्ष तेज बहादुर ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।