{"_id":"5e0deda38ebc3e87cb39cd3c","slug":"civic-problem-fatehpur-news-knp53579014","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह पेयजल योजना को लेकर निकाय व जलनिगम आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह पेयजल योजना को लेकर निकाय व जलनिगम आमने-सामने
विज्ञापन
पानी की टंकी
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के जुड़े चार गांवों में तैयार समूह पेयजल योजना को लेकर निकाय और कार्यदायी संस्था जलनिगम आमने-सामने हो गए हैं। कार्य गुणवत्ताविहीन होने के आरोप लग रहे हैं। बिछाई गई जर्जर पाइन लाइन जगह-जगह लीक है। पाइप लाइन की मरम्मत कराए बिना जलनिगम समूह पेयजल योजना हस्तांतरित करने के लिए दबाव बना रही है, लेकिन नगर पालिका लेने को तैयार नहीं है।
नगर पालिका ने दो साल पहले 13 करोड़ 67 लाख की लागत से माहपुर, बीबीपुर, उनवां अधारपुर, मऊ क्षेत्र में समूह पेयजल योजना स्वीकृत की थी। निर्माण कराने के लिए बजट जलनिगम को दिया गया था। कार्यदायी संस्था ने छह महीने पहले निर्माण तो पूरा करा दिया, लेकिन ट्रायल के समय ही चारों समूह पेयजल योजना की बिछाई गई पाइप लाइन फट गई। जलनिगम पाइप लाइन की मरम्मत कराए बिना समूह पेयजल योजना हस्तांतरित करने के लिए नगर पालिका पर दबाव बना रहा है। नगर पालिका ने समूह पेयजल योजना अपने कब्जे में लेने से मना कर दिया है।
अवर अभियंता जलकल विजय कुमार का कहना है कि जलनिगम की रिपोर्ट पर समूह पेयजल योजना का ट्रायल कराया गया था, लेकिन पाइप लाइन जगह-जगह फटी है। ऐसे में गंदा पानी निकल रहा है। कार्यदायी संस्था को पाइप लाइन की मरम्मत कराने के लिए लिखा-पढ़ी की गई है। अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उधर, जलनिगम के अधिशासी अभियंता विनय पाल का कहना है कि समूह पेयजल योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। निकाय को उपभोग प्रमाणपत्र देकर योजनाएं हस्तांतरित करने को कहा गया है लेकिन निकाय हस्तांतरण के नाम पर हीलाहवाली कर रही है।