फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Children were deprived of MDM, headmistress in charge suspended

Fatehpur News: एमडीएम से वंचित थे बच्चे, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निलंबित

Thu, 12 Dec 2024 12:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Children were deprived of MDM, headmistress in charge suspended
फतेहपुर। देवमई ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय परशदेपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की संस्तुति खंड शिक्षा अधिकारी देवमई ने मंगलवार को किया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान परशदेपुर अजीत तथा ग्रामीणों ने कंपोजिट विद्यालय में एमडीएम से छात्रों को वंचित करने और कई बिंदुओं को लेकर बीईओ से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए देवमई बीईओ प्रवीण शुक्ल ने 30 नवंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। विद्यालय में पंजिका में अंकित छात्र संख्या के सापेक्ष प्राथमिक तथा जूनियर विद्यालय में चौथाई छात्र उपस्थित मिले, जबकि एमडीएम रजिस्टर में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक दर्शायी गई थी। इसी को लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सीता गुप्ता ने ग्राम प्रधान तथा कुछ ग्रामीणों द्वारा कंपोजिट विद्यालय में अराजकता का आरोप लगाया है। विरोध करने पर साजिशन फंसाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed