फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Children learnt self-defence techniques in free Taekwondo training camp

Fatehpur News: निशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Thu, 22 May 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Children learnt self-defence techniques in free Taekwondo training camp
ताइक्वांडो खेल से आत्मरक्षा के गुर सिखते प्रशिक्षार्थी। - फोटो : ताइक्वांडो खेल से आत्मरक्षा के गुर सिखते प्रशिक्षार्थी।
फतेहपुर। जिले में खेलों को बढ़ावा देने व बच्चों में आत्मरक्षा की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर ने 11 दिवसीय निशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया। इसमें बच्चों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत शहर के नप्पीहाता के अमर मानसिंह पब्लिक स्कूल से हुई। इस विशेष शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसका आयोजन जिले के 6 विभिन्न स्थानों पर एक साथ किया गया। इससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण का लाभ उठा सकेंगे। पहले दिन बच्चों ने ताइक्वांडो के विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया और आत्मरक्षा के गुर सीखे। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर न केवल बच्चों के शारीरिक विकास में सहायक होता हैं, बल्कि आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की भावना को भी मजबूत करते हैं। एसोसिएशन का प्रयास है कि जिले के हर कोने में खेल प्रतिभाओं को निखारा जाए। इस मौके पर कोच रिया राजपूत, सुनीता गुप्ता, चंद्र प्रकाश बब्लू गुप्ता, अजय गुप्ता, दिनेश शर्मा व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed