फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Child killed, mother injured due to overturning of ambulance

Fatehpur News: एंबुलेंस पलटने से बच्चे की मौत, जच्चा घायल

Sat, 25 Mar 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Child killed, mother injured due to overturning of ambulance

विज्ञापन
अल्लीपुर। प्रसव के लिए गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से गर्भवती के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। गर्भवती घायल हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
मलवां थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी मलखान सिंह की गर्भवती पत्नी अंजू सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 नंबर पर फोन किया। एंबुलेंस चालक पंकज गर्भवती को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था। चखेड़ी के पास एंबुलेंस खंती में अनियंत्रित होकर पलट गई। गर्भवती महिला और आशा कार्यकर्ता रीना देवी को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

पति मलखान ने बताया कि प्राइवेट वाहन से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पत्नी को कोराईं ले गए। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। वह पत्नी को जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। वह एक नर्सिंग होम ले गए। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed