{"_id":"cb1bec3325bcd1767319e70bc5b60d49","slug":"check-appeared-free-of-incurable-diseases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में होने लगीं असाध्य रोगों की जांचें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में होने लगीं असाध्य रोगों की जांचें
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असाध्य रोग की होने वाली महंगी जांचें अब सदर अस्पताल
विज्ञापन
में गुरुवार से मुफ्त होने लगीं। ओपीडी में नब्ज पकड़ने वाले डॉक्टरों ने
मरीजों को जांच लिखीं। तीमारदार व मरीज एसआरएल डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर
पहुंचे और अपनी जांच कराई। यहां हेपेटाइटिस से लेकर टीबी तक की जांचें
हुईं।
बुधवार को सूबे के 22 जिलों में ट्रिपिल-पी योजना के तहत एसआरएल डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर ने काम शुरू कर दिया है। जहां पर महंगी से महंगी जांच कराने की बिल्कुल मुफ्त सुविधा है।
कलेक्शन सेंटर में गुरुवार को 22 जांचें हुईं। जिसमें अब तक कैल्शियम की 500 रुपये से होने वाली जांच से लेकर एचबीबी हेपटाइटिस की साढ़े चार हजार से रुपये से ऊपर की जांच शामिल रही।
किसी ने दो हजार रुपये में होने वाली टीबी की जांच मुफ्त में कराई तो किसी ने यूरिक एसिड की जांच का मुफ्त फायदा उठाया। सीएमएस डॉ. एके मिश्र कहते हैं कि अभी तक सदर अस्पताल में हाई फाई जांचों की सुविधा नहीं थी।
एसआरएल कलेक्शन सेंटर चालू होने से हर वर्ग के लोग इसका फायदा उठाएंगे। खासकर गरीबों के लिए यह सेेंटर वरदान साबित हो रहा है।
कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरत के अनुरूप डॉक्टरों से जांच कराने को कहा गया है ताकि मरीज को और बेहतर तरीके से इलाज संभव हो सके।