फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cheated of Rs 67 thousand on the pretext of closing the loan

Fatehpur News: लोन बंद करने का झांसा देकर 67 हजार की ठगी

Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 67 thousand on the pretext of closing the loan
लोन बंद करने का झांसा देकर 67 हजार की ठगी
विज्ञापन

-गूगल सर्च से मिले नंबर की वजह से हुई धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। आदित्य बिरला फाइनेंस कंपनी से लिए लोन को बंद करने का झांसा देकर युवक से साइबर अपराधियों ने 67 हजार 280 रुपये की धोखाधड़ी की है। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खागा के विजय नगर निवासी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि आदित्य बिरला फाइनेंस से एक लाख, एक हजार का लोन ले रखा है। लोन बंद कराने के लिए गूगल पर कस्मटर केयर का नंबर खोजा। उस पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने खुद को लोन विभाग का कर्मचारी बताया। उसने अपना नाम महेंद्र प्रताप सिंह बताया। चंद्रकांत मिश्र ने लोन बंद करने को बोला।कस्टमर केयर की ओर से व्हाट्सएप नंबर पर संदेश दिया कि 67 हजार 280 रुपये जमा करने पर लोन बंद हो जाएगा। उसने रकम की व्यवस्था की। अलग-अलग माध्यम से रुपये बताए खाते पर भेज दिया। उसके पास फिर फोन 16 हजार 600 रुपये सेटलमेंट फीस मांगी। यह लालच दिया कि 100 रुपये काटने के बाद 16 हजार 500 रुपये हो जाएगा। आशंका पर रुपये नहीं देने की बात कही। तभी आधी रकम 8600 रुपये भेजने का दबाव बनाया। चंद्रकांत बैंक से बातचीत की। पता लगा कि उनके साथ ठगी हो गई है। पुलिस ने महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed