फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chandrayaan-3 landed on the moon, happiness reached the seventh sky

Fatehpur News: चांद पर उतरा चंद्रयान-3, सातवें आसमान पर पहुंची खुशी

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-3 landed on the moon, happiness reached the seventh sky
फतेहपुर। चंद्रयान तृतीय को लेकर जिले के लोगों का उत्साह सुबह से ही चरम पर रहा। लोग पल-पल की अपडेट लेने के लिए मोबाइल व टीवी का सहारा लेते रहे। चंद्रयान-3 ने जैसे ही चांद पर सफल लैंडिंग की लोगों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। वहीं, जिले की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने वैज्ञानिकों व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौैरान जनपद के कई स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

................................
मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ
असोथर। नगर पंचायत वार्ड नंबर 15 में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मोटे महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की। शैलेश सिंह गौतम, रंजन शुक्ला, गोलू रजत तिवारी, सुनील तिवारी, संदीप शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

......................................................
बच्चों ने किए भारत माता के उद्घोष
अमौली। ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने चंद्रयान के लैंड होते ही भारत माता की जय के उद्घोष किए। कंपोजिट विद्यालय देवरी बुजुर्ग में चंद्रयान-3 के मून लैंडिंग का सजीव प्रसारण खंड शिक्षा अधिकारी कुंअर सिंह कमल की उपस्थिति में विद्यालय के बच्चों और ग्रामवासियों ने देखा। बच्चों में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने के लिए उत्सुकता रही। बच्चे देर शाम तक विद्यालय में कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए विद्यालय में रुके रहे। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड होते ही विद्यालय भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता, डॉ प्रशांत पांडेय, अंबा प्रसाद, सौरव सचान, विवेक मिश्र, विकास कुमार, शशिकिरण अवस्थी, सुनीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कुलखेड़ा विद्यालय में अभिभावकों, बच्चों ने उत्साहपूर्वक चंद्रयान का सजीव प्रसारण देखा। शिक्षक उमेश त्रिवेदी ने चंद्रयान की सफलतम लैंडिंग पर मिठाई बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया। कंपोजिट विद्यालय सहिमलपुर में दिनेश कुमार, शालिनी एवं सुधा ने बच्चों के साथ लाइव प्रसारण देखा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................................................................
आतिशबाजी कर जताई खुशी
जहानाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कस्बे में लोगों में खुशी छा गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दीं। इस सफलता पर श्री राजराजेश्वर बड़े बाबा मंदिर में शिव भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। इसी तरह जगह-जगह आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर सत्यम बाजपेई, सर्वेश कुमार, नरेंद्र तिवारी, सुनील गुप्ता, प्रशांत ओमर, गोलू सेठ, शैलेन्द्र, ज्ञानेंद्र बाजपेयी, दीपू ओमर,अनीश कैप्टन, रफीक एडवोकेट, बबलू अनिल जैन सहित सैकड़ों लोगों ने वैज्ञानिकों की मेहनत को नमन किया। (संवाद)

---------------

चंद्रयान की सफलता पर बांटी मिठाई, आतिशबाजी

धाता। चंद्रयान की सफलता को लेकर उत्साहित लोगों ने दीप नारायण चौराहा पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। चौराहे पर युवा मंडल अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी की अगुवाई में लोगों ने इस पल का जश्न मनाया। धाता इंटर काॅलेज के बच्चों ने टीवी पर यह नजारा देखा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed