फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Challenge of putting 13 industries on time

Fatehpur News: 13 उद्योगों को समय पर लगाना चुनौती

Thu, 31 Aug 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Challenge of putting 13 industries on time
फतेहपुर। प्रदेश सरकार ने उद्यमियों को बेहतर माहौल देकर उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उसका असर भी दिखा, जिले में लगभग 25 सौ करोड़ के 112 एमओयू हुए। समिट के बाद औद्योगिक क्षेत्र में 13 उद्योगों को छह महीने में लगाने का दावा किया गया, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी जमीन पर एक भी उद्योग नहीं लग सके हैं। हालांकि मलवां में कुछ उद्योगों को एक महीने के भीतर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

फरवरी माह में इन्वेस्टर्स समिट दो में उद्यमियों ने रूचि दिखाई। इस समिट में 112 एमओयू हुए और 25 अरब 1 करोड़ के इंवेस्टमेंट का अनुबंध हुआ। इस दौरान यह भी दावा किया गया कि उद्योग लगने से करीब 4500 को रोजगार मिलेगा। इसमें एमएसएमई में 56 उद्यमियों ने करीब 675 करोड़ के एमओयू किए थे। फरवरी महीने में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने 6 महीने में 13 उद्योग स्थापित किए जाने की बात कही थी। मंत्री ने कहा था कि उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को महज 72 घंटे के भीतर प्रशासन कागजी प्रक्रिया पूरी कर अनुमित पत्र जारी कर देगा। लेकिन उद्योग की कई प्रक्रियाएं अब तक कागजों में ही उलझी हुई है। यूपीसीडा से कुछ उद्योगों को जमीन दी जा चुकी है और एक-दो महीने में करीब छह उद्योग संचालित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed