{"_id":"69502d9d8625eff1e20db9a6","slug":"car-riders-scuffle-with-policemen-who-arrived-after-a-dispute-with-a-fast-food-vendor-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146369-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फास्ट फूड दुकानदार से विवाद पर पहुंचे सिपाहियों से कार सवारों ने हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फास्ट फूड दुकानदार से विवाद पर पहुंचे सिपाहियों से कार सवारों ने हाथापाई
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। फास्ट फूड दुकानदार का शुक्रवार रात लेनदेन को लेकर कार सवारों से विवाद हो गया। दुकानदार से मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों (पीआरवी टीम) से कार सवारों ने हाथापाई की। पुलिस ने कार सवार दंपती समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर निवासी रणधीर कुंवरपुर रोड स्थित महिला डिग्री कॉलेज के पास फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। दुकानदार के अनुसार शुक्रवार देर शाम तहसील के पीछे नई बस्ती निवासी राजेश उर्फ बुधराज पत्नी ज्योति और मित्र अजय, सूर्यांश उर्फ छोटे संग कार से फास्ट फूड के ठेले पर पहुंचे।
यहां सभी ने फिंगर और मोमोज खाए। दुकानदार का आरोप है कि कार सवारों से रुपये मांगे तो सभी मारपीट करने लगे। साथी हरजतपुर ठठराही निवासी राहुल द्विवेदी ने बचाने का प्रयास किया तो उससे भी अभद्रता कर दी। राहुल ने पीआरवी को सूचना दी।
विज्ञापन
पीआरवी में तैनात सिपाही मुजीब खान और पंकज ने कार सवारों को समझाने की कोशिश तो कार सवार उनसे हाथापाई करने लगे। इस पर और फोर्स आ गई। कार सवार मौके से भाग निकले।
पुलिस ने रात एक बजे दुकानदार रणधीर और अन्य लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया। रणधीर की तहरीर पर पुलिस ने राजेश उर्फ बुधराज, ज्योति देवी, अजय, सूर्यांश के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रात को प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।