{"_id":"6a4807f47cb3ea977706af2d","slug":"candidates-grappling-with-questions-on-mathematics-and-general-studies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-157899-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गणित और सामान्य अध्ययन के सवालों में उलझे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गणित और सामान्य अध्ययन के सवालों में उलझे अभ्यर्थी
विज्ञापन
फोटो-24-केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : credit
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खासा परेशान किया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया जबकि कुछ ने गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों को कठिन बताया।
परीक्षा में कुल 5,472 अभ्यर्थियों में से 5,247 शामिल हुए जबकि 225 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन और समयबद्ध प्रवेश व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:05 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:05 बजे तक संपन्न हुई।
पहली पाली में पंजीकृत 2,736 अभ्यर्थियों में 129 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में भी 2,736 में से 96 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर 225 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा के दौरान डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तैनात अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न रहे सरल
अभ्यर्थी राहुल कुमार ने बताया कि गणित के कुछ प्रश्न कठिन थे लेकिन अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न सरल रहे। उन्होंने समय से पहले प्रश्नपत्र हल कर लिया और परीक्षा में सफलता की उम्मीद जताई।
अभ्यर्थी शुभम ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में कठिनाई आई जबकि अन्य विषय सरल रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रश्नपत्र समय से हल कर लिया।

फोटो-24-केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : credit