फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Canal water closed till 30 November

अब डेढ़ महीना नहीं मिलेगा सिंचाई का पानी

Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Canal water closed till 30 November
फतेहपुर। नहर के पानी के भरोसे खेती करने वाले किसानों के सवा महीने मुश्किलों से भरे होने वाले हैं। किसानों को इस अवधि में नहरों से पानी नहीं मिलेगा। फिलहाल 30 नवंबर तक नहरों का पानी बंद करने का आदेश आया है। जिले की रामगंगा, निचली गंगा और जरौली पंप कैनाल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए नहर के पानी का जारी रोस्टर खत्म हो गया है। निचली गंगा व रामगंगा नहर के पानी को बंद कर दिया गया है। साथ ही जिले की जरौली पंप कैनाल की मशीनें भी बंद करा दी गई हैं। अब रबी फसलों की सिंचाई का रोस्टर जारी होगा, इसके बाद नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। ऐसे में गेहूं बुवाई से पहले जिन
विज्ञापन

किसानों को खेतों का पलेवा करना है, उनको पानी नहीं मिल पाएगा। धान की फसल काटने के तुरंत बाद गेहूं, चना, राई की बुवाई करनी पड़ेगी। अधिशासी अधिकारी जेपी वर्मा ने बताया कि अभी धान की फसल काटने का समय है। इसके बाद किसान रबी फसल की बुवाई करेंगे। फसलों की सिंचाई के समय नहरों में पानी आ जाएगा। फिलहाल खरीफ फसल का रोस्टर खत्म होने के कारण पानी बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed