फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Businessman dies due to collision with dumper, bike dragged for 30 meters

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से व्यावसायी की मौत, 30 मीटर तक घिसटी बाइक

Mon, 27 May 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies due to collision with dumper, bike dragged for 30 meters
बहुआ। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यावसायी की मौत हो गई। डंपर चालक पहिये में फंसी बाइक को 30 मीटर तक घसीटता चला गया। पुलिस ने टोल प्लाजा के पास चालक समेत डंपर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ललौली थाने के रसूलपुर निवासी बाइक सवार राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव (70) एक वाशिंग पाउडर एजेंसी के संचालक हैं। वह फतेहपुर के पीरनपुर मोहल्ले में अपने निजी मकान में परिवार समेत रहकर व्यवसाय करते थे। राजेंद्र बहादुर सोमवार को बाइक से बहुआ जा रहे थे। दोपहर को जिंदपुर टोल प्लाजा के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से राजेंद्र बहादुर छिटककर दूर जा गिरे। डंपर के पहिया में बाइक फंस गई। डंपर चालक बाइक को 30 मीटर तक घसीटते चला गया। डंपर लेकर भाग रहे थरियांव थाने के कोर्रा सदात के मजरे जहानपुर निवासी चालक राजापाल पुत्र रामकिशुन को पुलिस ने टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। जिला अस्पताल ले जाते समय राजेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। व्यावसायी की बाइक में टंगे बैग से बैंक पासबुक और सौ-सौ की नोटों की पांच गड्डियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था व्यावसायी
व्यावसायी राजेद्र बहादुर श्रीवास्तव मूलत: ललौली थाने के रसूलपुर निवासी थे। वह बहुआ कस्बे के गाजीपुर मार्ग पर अपना मकान बनवा रहे थे। उसी निर्माणाधीन मकान को देखने बहुआ जा रहे थे। रास्ते में डंपर की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी कमला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। उनके तीन पुत्र बृजेश कुमार, विवेक कुमार, विनय कुमार और बेटी अनामिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed