{"_id":"6013056c8ebc3ef9210634db","slug":"businessman-demand-dm-fathepur-news-high-level-inquiry-fatehpur-news-knp608558552","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे को डीएम से मिले व्यापारी उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे को डीएम से मिले व्यापारी उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते अमौली के व्यापारी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अमौली के व्यापारियों और फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल ने गुरुवार को चोरी के खुलासे के लिए डीएम से उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि पुलिस टीमें 20 दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा सकी हैं। इलाकाई चौकी पुलिस की कार्यशैली में भी कोई बदलाव नहीं आया है।
कानपुर आनंदपुरी निवासी नरेश ओमर का अमौली कस्बा स्थित ज्वैलरी और कपड़ा शोरूम है। 8 जनवरी की रात उनके शोरूम में सेंध लगाकर 900 सौ ग्राम सोने के जेवरात, 50 किलो चांदी और डेढ़ लाख नगदी चोरी हुई थी।
इसी प्रकरण को लेकर नरेश ओमर समेत कस्बे के तमाम व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल भी उनके समर्थन में पहुंचा। नरेश ओमर ने डीएम अपूर्वा दुबे को शिकायती पत्र देकर बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर डीवीआर तक चुरा ले गए थे।
ऐसे में मौके से पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस अधीक्षक ने 15 दिन में खुलासे का आश्वासन दिया गया था। उसकी दी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। मामले की जांच उच्चस्तरीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि घटना का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
वहीं फतेहपुर आदर्श मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने मांग पत्र सौंपकर अमौली चौकी इंचार्ज पर घटना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घटना की रात कोई भी गार्ड और सिपाही ड्यूटी पर मौजूद नहीं था।
सूचना के काफी देर बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम शाम को पहुंची। चोरी के बाद भी इलाकाई पुलिस का रवैया पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। चौकी इंचार्ज को मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए जाने की मांग की है।
अमौली से आए व्यापारियों में विवेक त्रिपाठी, शुभम ओमर, अनिल ओमर, मयंक ओमर, दुर्गा पटेल, अवधेश तिवारी, धर्मेंद्र पाल, रवी ओमर, आनंद गुप्ता अखिलेश, अनिल, शंकर, दिनेश ओमर शामिल रहे।