फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bus carrying pilgrims from Maharastra collided with truck, 1 killed, 11 injured

महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बस ट्रक में घुसी, एक की मौत, 11 घायल

Sun, 15 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
bus carrying pilgrims from Maharastra collided with truck, 1 killed, 11 injured

बनारस से मथुरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था, कि बस के  परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को मशक्कत कर निकाला। एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन



हादसे का कारण हाइवे किनारे खड़ा ट्रक और बस चालक को झपकी आना पुलिस मान रही है। हादसा औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज के पास शनिवार की भोर पहर हुआ। महाराष्ट्र निवासी श्रद्धालु उत्तराखंड चार धाम यात्रा पूरी करने के बाद वाराणसी पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां दर्शन के बाद सभी लोग टूरिस्ट बस से मथुरा के लिए रवाना हुए। शनिवार भोर पहर हाइवे पर औंग थाना क्षेत्र के पास बस किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। बस में कुल 27 तीर्थयात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस में आगे बैठे श्रद्धालु  हीराचंद्र नामदेव (27) पुत्र नामदेव निवासी बेलबाई थाना सीरपुर जिला यवतमाड़ महाराष्ट्र को मौके पर ही पुलिस ने मृत पाया।

वहीं दयानंद (32), माधुरी वाड़नकर (25), भानूदास (35),दादा टोंगे (70), देवराबर्ट टोंगे (45), महादेव काकड़े  (54), साहिल काकड़े (10), श्रीकांत वाड़नकर (70), उलमल (55), श्रीमती गारगाटे (50) गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों को पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लगा रहा। क्षतिग्रस्त बस क्रेन से हटाने के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। एसओ अजय सेठ ने बताया कि हादसे में घायलों की हालत में सुधार है। शव का पोस्टमार्टम कराकर घायलों को महाराष्ट्र भेजा जाएगा।



सदर कोतवाली क्षेत्र के  हुसैनगंज बाइपास पर शनिवार की दोपहर बेकाबू रफ्तार चौपहिया वाहन ने परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

जिसमें छात्रा सोमवती पुत्री रामबाबू और उसका मौसेरा भाई अनिल कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी सरैला थाना हुसैनगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।

छात्रा ने बताया कि वह राममनोहर महाविद्यालय में परीक्षा देने आई थी। भाई के साथ वापस लौटते समय कार ने टक्कर मार दी है। उधर, बकेवर थाना क्षेत्र के  कपरिया ऊसर निवासी सूरदास को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed