फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bullion traders had marched out jam

सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकालकर लगाया जाम

Tue, 29 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders had marched out jam
बिंदकी में बैठक करते सराफा कारोबारी

एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की नारेबाजी कर सराफा कारोबारी सड़कों में घूमे और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आंदोलन तेज कर कहा कि सरकार उनकी मांगे जब तक नहीं मानेगी तब तक आंदोलन करते रहेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को सराफा व्यापारियों ने पहले चौक इलाके में बैठक की। इसके बाद जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी और मोनू रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। काफी संख्या में व्यापारी हाथों में बैनर लेकर सड़कों से गुजरे और नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर जीटी रोड बाकरगंज पहुंचा और फिर कुछ समय के लिए सड़क जाम की। सराफा व्यवसायी और स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में आम जन मानस को बताया। इस दौरान सराफा व्यवसायी अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी, राजा, राम सागर सोनी, धर्मेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदकी। एक दिन दुकानें खोलने वाले बिंदकी के सराफा कारोबारियों ने सोमवार को फिर पलटी मारी। जिले के दूसरे संगठनों व सराफा कारोबारियों का दबाव पड़ने पर फिर से दुकानें बंद करनी पड़ी। सोमवार को सुबह दस बजे सराफा बाजार में दर्जनों दुकानदार एकत्र हुए। कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।


दो घंटे तक चली बैठक में काफी जद्दोजहद के बाद फिर निर्णय लिया गया कि सराफा मार्केट पूरी तरह से बंद रख कर पूरे देश में चल रहे आंदोलन में बिंदकी के भी दुकानदार शामिल रहेंगे। बैठक में मौजूद शकील न्यारिया, दिनेश मराठा, जाहिद खां बन्ने, शमी अहमद बरकाती, कैलाश, रामबाबू, वीरू, संतोष, पियूष, उमेश, लालू, संजय, गुड्डू तिवारी व अन्य दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान कर दुकानें बंद कर दीें। लेकिन बिंदकी में दुकानें खुलने की सूचना पर आए ग्राहकों को वापस होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed