फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bulldozer runs on house being built by occupying government land

Fatehpur News: सरकारी भूमि पर कब्जा कर बन रहे मकान पर चला बुलडोजर

Tue, 09 Jun 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on house being built by occupying government land
फोटो-15-सरकारी जमीन पर निर्माण ढहाती जेसीबी। संवाद - फोटो : Archive
थरियांव। रामपुर थरियांव में नवीन परती सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बन रहे निर्माणाधीन मकान को राजस्व टीम ने रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर थरियांव में 0.625 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत से अतिक्रमण कर नींव भर दी गई थी और ऊंचे पिलर खड़े कर छत डालने की तैयारी चल रही थी। नायब तहसीलदार लक्ष्मी वाजपेयी, कानूनगो जितेंद्र कुमार, लेखपाल पुष्पेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से गिरवा दिया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि नवीन परती भूमि सरकारी श्रेणी की होती है और यह किसी को आवंटित नहीं की गई थी। थरियांव के इदरीश पुत्र मुनीम ने कब्जे की नीयत से यहां नींव भरकर निर्माण शुरू किया था जिसे पहले भी लेखपाल ने रोक दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद वह लगातार कब्जे का प्रयास करता रहा और रात में छत डालने की तैयारी थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फोटो-15-सरकारी जमीन पर निर्माण ढहाती जेसीबी। संवाद

फोटो-15-सरकारी जमीन पर निर्माण ढहाती जेसीबी। संवाद- फोटो : Archive

फोटो-15-सरकारी जमीन पर निर्माण ढहाती जेसीबी। संवाद

फोटो-15-सरकारी जमीन पर निर्माण ढहाती जेसीबी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed